Chemistry, Biology and Life…

A हिन्दी ब्लॉग – Hindi Blog by Ram C Mishra

आने वाले सोमवार को लेबर डे की छुट्टी है अमेरिका मे, तो प्लान बनाया घूमने फिरने का। वैसे भी जब से इधर आये हैं कहीं निकलना नहीं हुआ। फिलाडेल्फिया के टेम्पल यूनिवर्सिटी मे एक मित्र रहती हैं, और ओटॉवा से रिशि भी यही सोच रहा था तो.्प्लान जल्दी ही फ़िक्स हो गया, कल या परसों मे न्यूयॉर्क भी देखने का इरादा है..

कुछ महीने पहले ही ऑन बोर्ड /  इन फ़्लाइट वाइ फ़ाइ इन्टरनेट सेवा शुरू हुई है,   Airtran Airways  ने सबसे पहले अपने सभी जहाजो को इस सर्विश से लैश कर दिया तो हमें भी मौका मिल गया, फ़्लाइट मे इन्टरनेट ब्राउजिन्ग और एक चिट्ठा प्रविष्टि उड़ते हवाई जहाज से छाप देने (कुछ लोग इसे ठेलने के सन्दर्भ मे भी ले सकते हैं) का।

एक फोटो भी लगा देता हूँ..

Reblog this post [with Zemanta]

Popularity: 1% [?]

पिछले रविवार अचनाक मन्दिर जाने का प्रोग्राम बन गया। सुबह तो टाइम से उठ गये थे लेकिन निकलते निकलते २ बज गये। जहाँ हम जा रहे थे हिन्दू टेम्पल, नाम कुछ अजीब लगा अब मन्दिर तो हिन्दुओं का ही होता है, शायद इसलिये। तो ये हिन्दू टेम्पल अटलांटा से लगभग १३.३ मील (~22.2 कि मी) है।

DSC08474

अभी तक हम बे-कार ही हैं इसलिये वाया एयरपोर्ट जाना हुआ, वैसे तो एयर पोर्ट गये भी काफ़ी दिन हो गये थे, तो अच्छा ही लगा उधर जाकर।

DSC08508

पहले ट्रेन से गये एयर पोर्ट तक फ़िर वहां से बस ली गयी, हम तीन लोग थे, ’वसन्त राज’ और ’कृष्णा’ के साथ।

DSC08501

पहुंचने से पहले तक मन्दिर के बारे मे नही सोचा था कि कैसा होगा, क्योकि गया भी बहुत कम मन्दिरों मे हूँ, तो पहुंचने पर पता लगा कि ये दक्षिण भारतीय स्थापत्य कला मे बना मन्दिर है।

DSC08488

फ़िर तो भगवान भी, बहुत से जिनके कि नाम याद रखना भी मुश्किल है, घर मे पूछा गया तो बस एक ही बता पाये।

DSC08492

DSC08494

खूब सारे देवताओं के दर्शन किये फोटो न ले पाये, यूरोप के विपरीत यहाँ भी भारत के तरह तस्वीरें लेना वर्जित है, जब कि पन्डित जी आरती स्पांसरिन्ग के लिये परिसर मे ही आवाज लगा रहे थे।

DSC08497DSC08496

प्रसाद वितरण हुआ ही नही, भूख लग गयी थी तो बेसमेन्ट मे  एक रेस्टॉरेन्ट भी उपलब्ध था वहाँ पोन्गल उपमा और कर्ड राइस तथा टामेरिन्ड राइस की व्यवस्था थी। भगवान की पूजा के बाद पेट पूजा की और वापस चल दिये अटलांटा की ओर। लिखने को ज्यादा कुछ है नही, आप लोग तस्वीरें ही देखते जाइये :)

Atlanta

Atlanta

Popularity: 1% [?]

आज शाम एक रियेक्शन बन्द करके ट्रेन से वापस आ रहा था तो इस पे नज़र पड़ी, पहले तो तारे की आकृति मे अमेरिका का ध्वज देख के कुछ समझ नही आया फ़िर  ध्यान से देखा तो पता चला कि कल (आज) अमेरिका का जन्म दिन है…

DSC08267DSC08268

हमारी तरफ़ से भी जन्म दिन मुबारक हो, हमें तो सोमवार को इसकी छुट्टी मिल रही है, अधिकतर जगहों पर लोगों ने शुक्रवार को ही मना ली :)

और गुगल का लोगो आज ऐसा दिख रहा है 

Popularity: 1% [?]

थोड़ी देर पहले रूम से निकल के हॉल मे गये तो देखा ४ लोग बहुत व्यस्त हैं टी-२० क्रिकेट का फ़ाइनल देखने में, चौके छक्के पड़ रहे हैं लेकिन सब बहुत शान्त शान्त हैं, पता चला कि इनका उद्देश्य पाकिस्तान को हराना है :)

P1000335

लेकिन मुझे नहीं लगता इनकी इतनी मेहनत कुछ रंग लायेगी :(

Popularity: 1% [?]

"Create New Post" page of the WordPr...

Image via Wikipedia

ये साइट अब आज रिलीज वर्ड्प्रेस २.८ पर स्थापित हो गयी है। ब्लॉगर ने वर्ड्प्रेस को टक्कर देने की तैयारी कर ही ली है तो नया क्या आ रहा है?

नया है:

  • अब थीम भी सीधे डैशबोर्ड से इंस्टॉल कीजिये (बिना FTP के)। वैसे अब तक प्लगिन्स के लिये ही ये सुविधा थी।
  • नया कोड्प्रेस एडिटर।
  • बदला और सुधरा हुआ विजेट इन्टर्फ़ेस।
  • और हर पृष्ठ (डैशबोर्ड के) पर कुछ और स्क्रीन ऑप्शन्स।

ये सब तो ठीक है लेकिन अगर ब्लॉगर अपने नये संस्करण मे स्टैटिक पेज की सुविधा दे देता है तो वर्डप्रेस पीछे छूट सकता है।

Download WordPress 2.8 from Here

Reblog this post [with Zemanta]

Popularity: 1% [?]

fuckTHAT.htaccess

Image by /Sizemore/ via Flickr

अभी अभी रतलामी जी ने एक पोस्ट छापी है अपने ब्लॉग पर जिसमे मेरे इस ब्लॉग पर ट्रोज़न होने की सूचना है। रतलामी जी का प्रयास सराहनीय है पर… मै उनसे इतनी उम्मीद कर सकता था कि वो तस्वीर छापने के पहले मुझे मेरी साइट की इस समस्या के बारे मे सूचित करते। हमारा उनका ई-मेल लेन देन का सम्बन्ध था, टिप्पणी भले ही न हो।

आते हैं मुख्य बात पर, यहाँ के समय से (IST- 9:30)  कल रात जब मैं एक पोस्ट पब्लिश करके और दूसरी को तीन घंटे बाद के लिये टिका के सोया तो नही सोचा था कि सुबह कूछ गड़बड़ होगी। पर जब मैने अपनी Ads for Indians  वाली पोस्ट देखने के लिये साइट पर गया तो  मेरे Avast Antivirus  का साइरन बजने लगा। समस्या वही थी तो अभी रवि जी ने अपने ब्लॉग पर प्रसारित की है।

मैने तुरत फ़िरत अपनी तरफ़ से कोशिश की .htaccess  को चेक किया, जो फ़ाइल इन्फ़ेक्टेड बतायी जा रही थी उन्हें मिटाया लेकिन समस्या बनी रही। फ़िर मै ऑफिस चला गया। वहाँ भी काम आज ज्यादा था इसलिये लाल बत्ती जला ले काम पर लग गये, Statcounter  ट्रैफ़िक मे कुछ अन्तर या कमी नही दिखा रहा था इसलिये सोचा थोड़ी देर मे देखते हैं। इस बीच पाबला जी नेमुझे ध्यान दिलाया कि कुछ गड़बड़ है, और उन्होने बाकायदा स्क्रीन शॉट भी भेज दिया, जो उन्होने क्रोम ब्राउजर पर लिया था।

मै फ़ायर फ़ाक्स पर Avast OnAccess Protection   के साथ काम करता हूँ, तो मुझे वही दिखा जैसा कि रवि जी ने दिखाया है।  पाबला जी द्वारा भेजा गया स्क्रीन शॉट देखते ही मैने तुरन्त अपने हॉस्ट  (IX Webhosting)  को लिखा और इस बारे मे पाबला जी के साथ कुछ टेक्निकल डिस्कसन भी हुआ।

जो समस्या थी, अगर उसका शीघ्रातिशीघ्र निराकरण न किया जाय तो गुगल साइट को फ़्लैग कर देता है और सर्च रेजल्ट मे भी वार्निन्ग दिखाता है। और अगर ऐसा ही कुछ गुगल के ब्लॉग्स्पॉट पर हो तो बहुत जल्दी उस साइट को मिटा दिया जाता है, ऐसा हाल ही मे कई हिन्दी ब्लॉग्स के साथ हुआ है।

अपने हॉस्ट को सूचित करने के बद मैने अपने ट्विटर (http://Twitter.com/rcmishra) पर भी ये संदेश डाल दिया कि कृपया मेरी किसी भी साइट   पर न जायें।

रात को रमण जी ने बताया कि रतलामी जी ने एक पोस्ट लिखी है जिसमे मेरे ब्लॉग का लिन्क है ट्रोज़न प्रसारित करने वाली साइट बताते हुये। उन्होने मौके का फ़ायदा उठाया था एक ब्लॉग पोस्ट ठेलने के लिये, लेकिन मै उनसे यह उम्मीद करता था कि जब उनको इस बारे मे पता चला तो पहले मुझे जरूर बताते।

मेरी साइट के ट्रैफ़िक पर इस वाकये का कोई असर नही पड़ा और न ही Adsense  या  Ads for Indians  से होने वाली  Earning पर।

 ScreenShot152

अन्त मे बी एस पाबला जी और रमण कौल जी के साथ रतलामी जी का भी धन्यवाद, पर मै तो फ़िर कहूँगा कि रवि जी आपने देर कर दी :)

पिछली पोस्ट जिस पर एड्स फ़ॉर इन्डियन्स से कमाई के बारे मे जानकारी है वो यहाँ पर है

Reblog this post [with Zemanta]

Popularity: 2% [?]

पाबला जी के सुझाव पर हमने आपनी साइट्स पर जाँचने के लिये Ads for Indians के विज्ञापन लगाये है। पूरी जानकारी पाबला जी के ब्लॉग पर है। यहाँ समचार यह है कि कमाई हुई है और तीन अंको मे पहुंच चुकी है। ये लोग चार अंको मे ही पेमेन्ट करते हैं इसलिये अभी इन्तज़ार करना होगा किसी शुभ-समाचार के लिये।

अभी के लिये इतना ही, उम्मीद है ये सूचना आप के लिये लाभदायक होगी। AdsForIndians

धन्यवाद!

Popularity: 1% [?]

The Last One

Image by TimboDon via Flickr

सु श्री दिव्या बाजपेयी, कानपुर के प्रतिष्ठित संस्थान हारकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजी इन्स्टिट्यूट से शोध कर रही हैं। अतिरिक्त समय मे रेखाचित्र बनाना और कवितायें लिखना इनका शौक है। प्रस्तुत है इनकी २००५ मे लिखी एक भावपूर्ण कविता।

 

हमसे वफ़ा की कोई उम्मीद भी न करना,

Hamse wafa ki koyi ummeed bhi na karna,

हमे भूल भी न जाना, हमे याद भी न आना;

Hame bhool bhi na jana, hame yaad bhi na aana;

मेरा दोस्ती का तुमसे वादा नही है कोई,

Mera dosti ka tumse wada nahi hai koyii,

लेकिन तुम्हे कसम है तुम दोस्ती निभाना

Lekin tumhe kasam hai tum dosti nibhana.

शायद कल हम तुम्हारी यादों को भी भुला दें

Shayad kal ham tumhari yadon ko hi bhula den,

तेरी लिखी गज़ल को पन्नों से ही मिटा दें;

Teri likhi gazal ko pannoi se hi mita den;

फ़िर भी तुम मेरी शायरी, गीतों मे गुनगुनाना,

Phir bhi tum meri shayari, geeton me gungunana,

लेकिन तुम्हे कसम है तुम दोस्ती निभाना

lakin tumhe kasam hai tum dosti nibhana.

कल ज़िन्दगी मे मानो आ जायें ऐसी राहें

Kal zindagi me mano aa jayen aisi raahen,

तुम सामने से गुजरो हम फ़ेर लें निगाहें;

Tum saamne se guzro ham pher le nigahen;

हम ना सुनेंगें फ़िर भी आवाज तुम लगाना

Ham na sunenge phir bhi awaz tum lagana,

लेकिन तुम्हे कसम है तुम दोस्ती निभाना

Lekin tumhe kasam hai tum dosti nibhana.

है दोस्ती हमारी हम को भी बहुत प्यारी,

Hai dosti hamari ham ko bhi bahut pyari,

रिश्ते मगर हमेशा हैं दोस्ती पे भारी;

Riste magar hamesha hain dosti pe bhari;

तुम मना लेना हमको हालात का निशाना,

Tum maan lena hamko halaat ka nishana,

लेकिन तुम्हे कसम है कि तुम दोस्ती निभाना

Lekin tumhe kasam hai tum dosti nibhana.

मुझे ढूंढने कि तुम फ़िर कोशिश कभी न करना

Mujhe dhoondhne ki phir tum kosis kabhi na karna

लेकिन हमेशा मुझको दिल मे छिपा के रखना;

Lekin hamesa mijhko dil me chhipa ke rakhna;

ये जान लेना तुम कि बेदर्द है जमाना

Ye jaan lena tum ki bedard hai jamana

लेकिन तुम्हे कसम है तुम दोस्ती निभाना.

Lekin tumhe kasam hai tum dosti nibhana.

– दिव्या बाजपेयी

Divya Bajpai

Department of Oil & Paints

Harcourt Butler Technology Institute

Kanpur (UP) 208011, INDIA

Reblog this post [with Zemanta]

Popularity: 1% [?]

आज रात वापस अपार्ट्मेन्ट आ रहा था तो सड़क से उतरती सीढ़ियों पर इनसे मुलाकात हो गयी। मुझे याद नही पिछली बार कब इस तरह साँप देखा था, ये मध्यम आकार का है, शायद विषविहीन ही होगा। भारतीय भुजंग ब्लॉग वाली लवली शायद पहचान सकें नही तो अपने डॉ अरविन्द तो पहचान ही लेंगे उन्होने तो प्राणिशास्त्र मे पी एच डी की है। वैसे पी एच डी तो हमने भी की है लेकिन…

DSC08148

तस्वीरें रात मे मोबाइल फोन से खींची हैं इसलिये बहुत साफ़ नही आयी हैं।

DSC08146DSC08147

DSC08149

Popularity: 2% [?]

दि लाइन की बस मे

De Lijn Bus

b-rail.be

किशोर, महेश और श्रीनिवास के साथ ट्रेन http://b-rail.be मे।

११ फ़रवरी २००९।

Popularity: 2% [?]

Electronic Waste?

SE W810i Box

Digital Photo Frame

लेउवेन (बेल्जियम) से वापसी के समय की तस्वीरें – I

Popularity: 2% [?]

Powered By Indic IME