हिन्दी ब्लॉग -hIndi Blog राम चन्द्र मिश्र का हिन्दी ब्लॉग
  • Jun
    9

    रवि रतलामी जी आपने देर कर दी :)।

    Filed under: Adsense;

    Make Money Just by Viewing Ads Click Here for Sign-Up

    fuckTHAT.htaccess

    Image by /Sizemore/ via Flickr

    अभी अभी रतलामी जी ने एक पोस्ट छापी है अपने ब्लॉग पर जिसमे मेरे इस ब्लॉग पर ट्रोज़न होने की सूचना है। रतलामी जी का प्रयास सराहनीय है पर… मै उनसे इतनी उम्मीद कर सकता था कि वो तस्वीर छापने के पहले मुझे मेरी साइट की इस समस्या के बारे मे सूचित करते। हमारा उनका ई-मेल लेन देन का सम्बन्ध था, टिप्पणी भले ही न हो।

    आते हैं मुख्य बात पर, यहाँ के समय से (IST- 9:30)  कल रात जब मैं एक पोस्ट पब्लिश करके और दूसरी को तीन घंटे बाद के लिये टिका के सोया तो नही सोचा था कि सुबह कूछ गड़बड़ होगी। पर जब मैने अपनी Ads for Indians  वाली पोस्ट देखने के लिये साइट पर गया तो  मेरे Avast Antivirus  का साइरन बजने लगा। समस्या वही थी तो अभी रवि जी ने अपने ब्लॉग पर प्रसारित की है।

    मैने तुरत फ़िरत अपनी तरफ़ से कोशिश की .htaccess  को चेक किया, जो फ़ाइल इन्फ़ेक्टेड बतायी जा रही थी उन्हें मिटाया लेकिन समस्या बनी रही। फ़िर मै ऑफिस चला गया। वहाँ भी काम आज ज्यादा था इसलिये लाल बत्ती जला ले काम पर लग गये, Statcounter  ट्रैफ़िक मे कुछ अन्तर या कमी नही दिखा रहा था इसलिये सोचा थोड़ी देर मे देखते हैं। इस बीच पाबला जी नेमुझे ध्यान दिलाया कि कुछ गड़बड़ है, और उन्होने बाकायदा स्क्रीन शॉट भी भेज दिया, जो उन्होने क्रोम ब्राउजर पर लिया था।

    मै फ़ायर फ़ाक्स पर Avast OnAccess Protection   के साथ काम करता हूँ, तो मुझे वही दिखा जैसा कि रवि जी ने दिखाया है।  पाबला जी द्वारा भेजा गया स्क्रीन शॉट देखते ही मैने तुरन्त अपने हॉस्ट  (IX Webhosting)  को लिखा और इस बारे मे पाबला जी के साथ कुछ टेक्निकल डिस्कसन भी हुआ।

    जो समस्या थी, अगर उसका शीघ्रातिशीघ्र निराकरण न किया जाय तो गुगल साइट को फ़्लैग कर देता है और सर्च रेजल्ट मे भी वार्निन्ग दिखाता है। और अगर ऐसा ही कुछ गुगल के ब्लॉग्स्पॉट पर हो तो बहुत जल्दी उस साइट को मिटा दिया जाता है, ऐसा हाल ही मे कई हिन्दी ब्लॉग्स के साथ हुआ है।

    अपने हॉस्ट को सूचित करने के बद मैने अपने ट्विटर (http://Twitter.com/rcmishra) पर भी ये संदेश डाल दिया कि कृपया मेरी किसी भी साइट   पर न जायें।

    रात को रमण जी ने बताया कि रतलामी जी ने एक पोस्ट लिखी है जिसमे मेरे ब्लॉग का लिन्क है ट्रोज़न प्रसारित करने वाली साइट बताते हुये। उन्होने मौके का फ़ायदा उठाया था एक ब्लॉग पोस्ट ठेलने के लिये, लेकिन मै उनसे यह उम्मीद करता था कि जब उनको इस बारे मे पता चला तो पहले मुझे जरूर बताते।

    मेरी साइट के ट्रैफ़िक पर इस वाकये का कोई असर नही पड़ा और न ही Adsense  या  Ads for Indians  से होने वाली  Earning पर।

     ScreenShot152

    अन्त मे बी एस पाबला जी और रमण कौल जी के साथ रतलामी जी का भी धन्यवाद, पर मै तो फ़िर कहूँगा कि रवि जी आपने देर कर दी :)

    पिछली पोस्ट जिस पर एड्स फ़ॉर इन्डियन्स से कमाई के बारे मे जानकारी है वो यहाँ पर है

    Reblog this post [with Zemanta]

    Popularity: 2% [?]

    Tagged as: , , , , , , ,
    15 Comments

15 Responses to “रवि रतलामी जी आपने देर कर दी :)।”

  1. गूगल क्रोम पर झमेला है। वहां तो यदा-कदा रीडिफ.कॉम की साइट पर वैसा दिखता है जैसे आपके ब्लॉग पर। मुझे लगा कि क्रोम ज्यादा ही नाजुक है – बिसलेरी का पानी ही पीता है, नलके का पानी नहीं! :-)

  2. हम तो तमाम चेतावनियों को ढकेल कर आते हैं यहाँ :-)
    राह चलते अगर चेतावनी का बोर्ड दिखे तो क्या वापस लौट जाते हैं?

    बस सावधान रहना पड़ता है, जहाँ जाना है जायेंगे ही :D

  3. हम भी सावधान हैं जी। अपने यहाँ तो चेतावनी भी नहीं आती, दो एंटीवॉयरस लगा रखे हैं चुप चाप अपना काम करते रहते हैं, छोटी मोटी बातों के लिए अपने को डिस्टर्ब नहीं करते! ;)

  4. आज देखी तो रतलामी जी की पोस्ट..मगर अपना एन्टी वायरस खुद ही अपना काम कर लेता है.

  5. मिश्र जी, शायद देर आपसे तो नहीं हुई? जरा ये पोस्ट देखें -
    http://raviratlami.blogspot.com/2009/06/blog-post_10.html

  6. मैं तो लिनेक्स पर काम करता हूं। अभी इन चिन्ताओं से मुक्त हूं।

  7. रवि जी मुझे याद आया, लेकिन वो अलग चीज थी, तब वो ब्लॉग गुगल पर था, और अगर उस पर ऐसा कुछ होता तो कब का मिटा दिया गया होता।

    और वो  http://hindi.rcmishra.net  पर  ब्लॉगर का ब्लॉग था, सेल्फ़ हॉस्टेड वर्ड्प्रेस नही, इतना समझने मे तो कोई परेशानी नही होनी चाहिये।

    आपके पत्र का मैने नोटिस लिया था… तो पता चला कि वो स्क्रिप्ट मेरे Stats की स्क्रिप्ट वाली साइट से आ रही थी। इसलिये बाद मे उसको हटा दिया गया था।

    इस समय ये ब्लॉग वर्डप्रेस पर है। इसमें जो समस्या आयी थी, उसका पता चलते ही मैने जल्दी से जल्दी निदान कर लिया, और अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश की कि किसी को असुविधा न हो। बाकी मैने पिछली पोस्ट मे भी लिख दिया है।

    और हाँ आप ने जो स्क्रीन शॉट लगाया है, वो बड़ा नही हो रहा है, शायद लिन्क नही लगा original size  का। मैने वो मेल फ़िर से पढ़ ली है।

    आपसे अनुरोध है आगे भी अगर किसी साइट पर कुछ भी गड़बड़ लगे तो कल के लिये पोस्ट बनाने से पहले उसको सूचित करने का प्रयास करें इससे सभी को सुविधा होगी।
    धन्यवाद।

  8. आपको लगता है कि ऐसा रवि रतलामी ने निजी फायदा उठाने के लिए किया है तो मुझे लगता है आप गलत है. रही बात संक्रमण की तो उसके लिए आप नहीं सर्वर प्रदाता की सुरक्षा व्यवस्था जिम्मेदार है. मेरा ब्राउजर आपका चिट्ठा खोलने नहीं देता था, तभी आपके चिट्ठे पर आना बन्द हो गया था.

    यह कोई विवाद का विषय है ही नहीं.

  9. अरे नही संजय जी ऐसा नही है, मैने तो मज़ाक मे लिखा है :)   बस मै थोड़ी उम्मीद रखता था …

  10. खरी-खरी

    इनके जैसा घाघ और धूर्त पूरे हिन्दी ब्लाग जगत मे नही मिलेगा।

    खरी खरी का IP: 122.168.46.214 Via AirTel/Bharti Broadband from Bhopal. रतलामी जी के पुराने दुश्मन लगते हैं :)

  11. मिश्र जी, यहाँ आपकी साइट पर ये समस्या बहुत पुरानी, बनी हुई थी. मैं सोचता था, जब से मैंने आपको खबर की थी तब से. हो सकता है बाद मे समस्या सुलझ गई हो. पर, जैसा कि संजय जी ने भी लिखा है,  आपकी साइट पर समस्या बनी हुई थी.

    बहरहाल, खरी-खरी महोदय का अता पता बताने का धन्यवाद. हो सकता है मैं उनकी नजरों में वही होऊँ जैसा वो सोचते हैं? क्या करें, लोगों की सोच पर और उनकी अभिव्यक्ति पर तो हमारा घाघ पन और धूर्त पन भी काम नहीं करता ना! :)

  12. रवि जी किसी बुरे भाव से पोस्ट नही लिख सकते।यदि उन्होनें इस की जानकारी दी है तो यह सभी के हित को ध्यान में रखते हुए ही दी है।हमे तो उन से शिकायत नही आभार व्यक्त करना चाहिए।

  13. वाह!
    खरी-खरी का घर/ ऑफिस यहाँ कहीं तो नहीं

    :-D

  14. मैं भी अवस्त का एंटी वाइरस  इस्तेमाल करता हूँ पर एक नंबर का ढकोसला  है यह एंटी वाइरस जब भी इन्टरनेट लगता है इसका एंटी वाइरस अपडेट होता है पर आज सारा दिन से मकाफी की sdat.exe  फाइल पर काम  कर रहा हूँ. बहुत वाइरस निकला है और अभी कुछ बाकि भी लगते है. लगता है सिस्टम फॉर्मेट करना ही पड़ेगा

  15. हम भी देर कर के आये है, पर आये तो अच्‍छा हुआ उस दिन हमारा कम्‍प्यूटर बंद था :D

Leave a Reply

Make Money Just by Viewing Ads Click Here for Sign-Up

click tracking

View My Stats

 
Powered By Indic IME