Blogging straight from the heartland

रवि रतलामी वैसे तो बहुत बार छप चुके हैं पर इस बार जब हमने उनको Times of India मे देखा तो मन किया कि अपने चिट्ठे पर भी छाप दें, (Exclusive, High quality  तस्वीर जो मिली है )

Tटाइम्स न्यूज़ नेटवर्क से पल्लवी श्रीवास्तव ने रवि शंकर श्रीवास्तव के अतिरिक्त अपने इस लेख मे श्रीश शर्मा का भी जिक्र किया है और साथ ही बाड़्मेर पुलिस के ब्लॉग का भी।

उन्होने शुरुवात की Blog  के हिन्दी नाम याने चिट्ठा से और फ़िर Archive  के लिये अभिलेखागार और  ‘Home’  के लिये हिन्दी मे मुख पृष्ठ के साथ ही इण्टर नेट को विश्व-जाल (अन्तर्जाल क्यों नहीं ?) बताया।

बाड़मेर पुलिस चिट्ठे के संयोजक और जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री एन डी ब्लग्गन (इनके नाम से ही कुछ आभास हो रहा है) का भी संक्षिप्त साक्षात्कार है। इसके अतिरिक्त भी कई और नाम हैं, जिनके बारे मे कभी सुना नही। पूरा समाचार, पहली तस्वीर को क्लिक करके या फ़िर, टाइम्स ऑफ इन्डिया (दिल्ली संस्करण) के रविवार के डीप फोकस पृष्ठ पर पढ़ा जा सकता है।

Popularity: 1% [?]