Chemistry, Biology and Life…

A हिन्दी ब्लॉग – Hindi Blog by Dr RC Mishra

Browsing Posts tagged Online Communities

fuckTHAT.htaccess

Image by /Sizemore/ via Flickr

अभी अभी रतलामी जी ने एक पोस्ट छापी है अपने ब्लॉग पर जिसमे मेरे इस ब्लॉग पर ट्रोज़न होने की सूचना है। रतलामी जी का प्रयास सराहनीय है पर… मै उनसे इतनी उम्मीद कर सकता था कि वो तस्वीर छापने के पहले मुझे मेरी साइट की इस समस्या के बारे मे सूचित करते। हमारा उनका ई-मेल लेन देन का सम्बन्ध था, टिप्पणी भले ही न हो।

आते हैं मुख्य बात पर, यहाँ के समय से (IST- 9:30)  कल रात जब मैं एक पोस्ट पब्लिश करके और दूसरी को तीन घंटे बाद के लिये टिका के सोया तो नही सोचा था कि सुबह कूछ गड़बड़ होगी। पर जब मैने अपनी Ads for Indians  वाली पोस्ट देखने के लिये साइट पर गया तो  मेरे Avast Antivirus  का साइरन बजने लगा। समस्या वही थी तो अभी रवि जी ने अपने ब्लॉग पर प्रसारित की है।

मैने तुरत फ़िरत अपनी तरफ़ से कोशिश की .htaccess  को चेक किया, जो फ़ाइल इन्फ़ेक्टेड बतायी जा रही थी उन्हें मिटाया लेकिन समस्या बनी रही। फ़िर मै ऑफिस चला गया। वहाँ भी काम आज ज्यादा था इसलिये लाल बत्ती जला ले काम पर लग गये, Statcounter  ट्रैफ़िक मे कुछ अन्तर या कमी नही दिखा रहा था इसलिये सोचा थोड़ी देर मे देखते हैं। इस बीच पाबला जी नेमुझे ध्यान दिलाया कि कुछ गड़बड़ है, और उन्होने बाकायदा स्क्रीन शॉट भी भेज दिया, जो उन्होने क्रोम ब्राउजर पर लिया था।

मै फ़ायर फ़ाक्स पर Avast OnAccess Protection   के साथ काम करता हूँ, तो मुझे वही दिखा जैसा कि रवि जी ने दिखाया है।  पाबला जी द्वारा भेजा गया स्क्रीन शॉट देखते ही मैने तुरन्त अपने हॉस्ट  (IX Webhosting)  को लिखा और इस बारे मे पाबला जी के साथ कुछ टेक्निकल डिस्कसन भी हुआ।

जो समस्या थी, अगर उसका शीघ्रातिशीघ्र निराकरण न किया जाय तो गुगल साइट को फ़्लैग कर देता है और सर्च रेजल्ट मे भी वार्निन्ग दिखाता है। और अगर ऐसा ही कुछ गुगल के ब्लॉग्स्पॉट पर हो तो बहुत जल्दी उस साइट को मिटा दिया जाता है, ऐसा हाल ही मे कई हिन्दी ब्लॉग्स के साथ हुआ है।

अपने हॉस्ट को सूचित करने के बद मैने अपने ट्विटर (http://Twitter.com/rcmishra) पर भी ये संदेश डाल दिया कि कृपया मेरी किसी भी साइट   पर न जायें।

रात को रमण जी ने बताया कि रतलामी जी ने एक पोस्ट लिखी है जिसमे मेरे ब्लॉग का लिन्क है ट्रोज़न प्रसारित करने वाली साइट बताते हुये। उन्होने मौके का फ़ायदा उठाया था एक ब्लॉग पोस्ट ठेलने के लिये, लेकिन मै उनसे यह उम्मीद करता था कि जब उनको इस बारे मे पता चला तो पहले मुझे जरूर बताते।

मेरी साइट के ट्रैफ़िक पर इस वाकये का कोई असर नही पड़ा और न ही Adsense  या  Ads for Indians  से होने वाली  Earning पर।

 ScreenShot152

अन्त मे बी एस पाबला जी और रमण कौल जी के साथ रतलामी जी का भी धन्यवाद, पर मै तो फ़िर कहूँगा कि रवि जी आपने देर कर दी :)

पिछली पोस्ट जिस पर एड्स फ़ॉर इन्डियन्स से कमाई के बारे मे जानकारी है वो यहाँ पर है

Reblog this post [with Zemanta]

Popularity: 2% [?]

  • आज २३:५५ तक दिल्ली में, कल सुबह इलाहाबाद पहुंचेंगे | #

Powered by Twitter Tools.

Reblog this post [with Zemanta]

Popularity: 4% [?]

Powered By Indic IME