Chemistry, Biology and Life…

A हिन्दी ब्लॉग – Hindi Blog by Ram C Mishra

Browsing Posts in Travel

आने वाले सोमवार को लेबर डे की छुट्टी है अमेरिका मे, तो प्लान बनाया घूमने फिरने का। वैसे भी जब से इधर आये हैं कहीं निकलना नहीं हुआ। फिलाडेल्फिया के टेम्पल यूनिवर्सिटी मे एक मित्र रहती हैं, और ओटॉवा से रिशि भी यही सोच रहा था तो.्प्लान जल्दी ही फ़िक्स हो गया, कल या परसों मे न्यूयॉर्क भी देखने का इरादा है..

कुछ महीने पहले ही ऑन बोर्ड /  इन फ़्लाइट वाइ फ़ाइ इन्टरनेट सेवा शुरू हुई है,   Airtran Airways  ने सबसे पहले अपने सभी जहाजो को इस सर्विश से लैश कर दिया तो हमें भी मौका मिल गया, फ़्लाइट मे इन्टरनेट ब्राउजिन्ग और एक चिट्ठा प्रविष्टि उड़ते हवाई जहाज से छाप देने (कुछ लोग इसे ठेलने के सन्दर्भ मे भी ले सकते हैं) का।

एक फोटो भी लगा देता हूँ..

Reblog this post [with Zemanta]

Popularity: 1% [?]

पिछले रविवार अचनाक मन्दिर जाने का प्रोग्राम बन गया। सुबह तो टाइम से उठ गये थे लेकिन निकलते निकलते २ बज गये। जहाँ हम जा रहे थे हिन्दू टेम्पल, नाम कुछ अजीब लगा अब मन्दिर तो हिन्दुओं का ही होता है, शायद इसलिये। तो ये हिन्दू टेम्पल अटलांटा से लगभग १३.३ मील (~22.2 कि मी) है।

DSC08474

अभी तक हम बे-कार ही हैं इसलिये वाया एयरपोर्ट जाना हुआ, वैसे तो एयर पोर्ट गये भी काफ़ी दिन हो गये थे, तो अच्छा ही लगा उधर जाकर।

DSC08508

पहले ट्रेन से गये एयर पोर्ट तक फ़िर वहां से बस ली गयी, हम तीन लोग थे, ’वसन्त राज’ और ’कृष्णा’ के साथ।

DSC08501

पहुंचने से पहले तक मन्दिर के बारे मे नही सोचा था कि कैसा होगा, क्योकि गया भी बहुत कम मन्दिरों मे हूँ, तो पहुंचने पर पता लगा कि ये दक्षिण भारतीय स्थापत्य कला मे बना मन्दिर है।

DSC08488

फ़िर तो भगवान भी, बहुत से जिनके कि नाम याद रखना भी मुश्किल है, घर मे पूछा गया तो बस एक ही बता पाये।

DSC08492

DSC08494

खूब सारे देवताओं के दर्शन किये फोटो न ले पाये, यूरोप के विपरीत यहाँ भी भारत के तरह तस्वीरें लेना वर्जित है, जब कि पन्डित जी आरती स्पांसरिन्ग के लिये परिसर मे ही आवाज लगा रहे थे।

DSC08497DSC08496

प्रसाद वितरण हुआ ही नही, भूख लग गयी थी तो बेसमेन्ट मे  एक रेस्टॉरेन्ट भी उपलब्ध था वहाँ पोन्गल उपमा और कर्ड राइस तथा टामेरिन्ड राइस की व्यवस्था थी। भगवान की पूजा के बाद पेट पूजा की और वापस चल दिये अटलांटा की ओर। लिखने को ज्यादा कुछ है नही, आप लोग तस्वीरें ही देखते जाइये :)

Atlanta

Atlanta

Popularity: 1% [?]

दि लाइन की बस मे

De Lijn Bus

b-rail.be

किशोर, महेश और श्रीनिवास के साथ ट्रेन http://b-rail.be मे।

११ फ़रवरी २००९।

Popularity: 2% [?]

Electronic Waste?

SE W810i Box

Digital Photo Frame

लेउवेन (बेल्जियम) से वापसी के समय की तस्वीरें – I

Popularity: 2% [?]

धरती, समुद्र या नदी की तलहटियों से निकाले जाने के बाद एक माणिक पत्थर प्रायः काटे और तराशे जाने वाले वर्कशॉप तक पहंचने के लिए एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक का सफर तय करता है । सुदूर बेल्जियम के शहर एंटवर्प का अभी भी हीरे के कारोबार में एकछत्र राज है।DSC04970

The 'Antwerp cut' idk_diamantनवम्बर मे इटली यात्रा के बाद से बाहर निकलना नहीं हुआ था, कुछ व्यस्तता तो कुछ मौसम की वजह से। मौसम विभाग से पता चला कि इस रविवार को धूप रहेगी तो एन्टवर्प जाने की योजना बन गयी।

Antwerp World Diamond Centre is not just a slogan. “Antwerp quality” and “Antwerp cut” are international trade terms synonymous with perfect processing and flawless beauty.

www.antwerpen.be

भारत और बेल्जियम में 10 लाख से अधिक लोग हीरे के कारोबार से चलाते हैं अपनी आजीविका (VoA Hindi)।

 

हमारा उद्देश्य वहाँ जा के हीरे जवाहरात खरीदने का नही था, बस थोड़ा घूमना फ़िरना था इसलिये लेउवेन से मैं और डॉ बिपाशा बोस ११:३० के आस पास निकले, कई दिनों बाद निकली धूप अच्छी लग रही थी।

DSC04954

एन्टवर्प पहुंचने के लिये ब्रुसेल (मिडी, सेन्ट्रल या नॉर्थ) से ट्रेन बदलनी होती है।

DSC04958

Reblog this post [with Zemanta]

१ बजे तक हम लोग एन्ट्वर्प सेन्ट्रल स्टेशन पहुंच गये। इस रेलवे स्टेशन की भव्य इमारत चार मंजिला है।DSC04967

जिनमे से तीन (-२, –१ और ० तल पर) पर गाड़ियाँ  चलती हैं।

क्रमशः

Popularity: 3% [?]

Town Hall, Sint-Truiden (Belgium).Image via Wikipedia

बाइक टूर की सूचना प्रविष्टि पर समीर जी, विजय और मुनीश की टिप्पणियाँ थीं।

vijay gaur/विजय गौड़ // 7:10 AM

पहले बताया होता तो अपन भी चलते यार। चलो फ़िर कभी सही।शुभकामनाऎं।

मुनीश ( munish ) // 10:27 AM

mauj lo , mauj do , na mile to khoj lo. all the best. show us photos also.

बाइक टूर के लिये लेउवेन से लगभग ५० किमी दूर जाना हुआ। सिन्त-त्रुदेन (Sint-Truiden) के आस-पास एक बड़ा क्षेत्र इस के लिये खास तौर से डिजाइन किया गया है।Loading Bikes

सुबह ९ बजे, डिपार्ट्मेन्ट के पास एकत्र हुए और जिनकी अपनी साइकिलें थीं उन लोगों ने लदाई की और हम लोग कार से सिन्त त्रुदेन के लिये चल पड़े। बाइकिन्ग के लिये ५० किलोमीटर की दूरी को ४ चरणों मे पूरा करने की योजना थी।

HighWay

स्टेशन के पास गाड़ियाँ पार्क की गयीं और सब लोग सिटी सेन्टर की तरफ़ पैदल रवाना हुये। यहाँ के पर्यटन विकास केन्द्र से किराये पर साइकिलें ली और शहर से बाहर की तरफ़ रुख किया।

इस प्रविष्टि मे विन्डोज लाइव राइटर के फ़्लिकर प्लगिन के साथ-साथ पिकासावेब प्लगिन का भी प्रयोग किया गया। पहला चित्र Zemanta के सहयोग से।

Reblog this post [with Zemanta]

Popularity: 2% [?]

कल बाइक टूर है, जिसमे हमारे शोध समूह के अधिकांश सदस्य जायेंगे। हमारे रिसर्च ग्रुप मे मुझे लेकर ५ भारतीय हैं। मैं, श्रीनिवास डुम्ब्रे, माहेश्वर कुन्डारापू, मोहितोष माइती और किशोर जो नही जा रहा है। मै पहली बार किसी बाइक टूर पे जा रहा हूं, वो भी किराये की लेकर। मानचित्र वगैरह दे दिये गये हैं, और डिनर तक का कार्यक्रम भी।

सिन्त – त्रुदेन का मौसम कैसा रहता है, इसका टूर पर विशेष प्रभाव पड़्ने वाला है। आज यहां दोपहर मे काफ़ी बारिश हुई है।

Dear bikers,

As you can guess, we have something to do tomorrow.

We meet at Rega at 09:00, load our bikes (if you don’t rent it) on a carriage (Luc) and leave at 9:15 by several cars (thanks Luc, Katrijn, Kim, Piet, Sonia and Arthur).


View Larger Map

We arrive to St.Truiden at 10:00 at car park (map 1, punt 1), walk to Tourism bureau, Grote Markt (map 1, punt 2), where we can rent bikes, have maps and other information about the region we are.

We start biking from punt 135 (map 1 and 2). Then follow numbers (see map 2)
–134–168–167–164–163 (here we stop for refreshment in the pub
‘Katarakske’) –164–160–158(here we stop for a lunch in the pub ‘Here van Heers’)–159–163–direction 161 till Chateau de la Motte, here stop for make group picture – Helshoven, there is a fruit market (fresh apple juice and apples can be bought here) –161–151–152 (here we stop for refreshment in a pub in Borgloon) –153–162–170–direction 169 till the pub ‘Oud Rijkelen’, we stop for refreshment–170–171–189–135.

We expect to arrive to Grote Markt at 17:30 and return rented bikes.
Then we walk back to the car park (map 1, punt 1) and cars (thanks above mentioned people) bring us to the Sportcomplex (map 1, punt 3), where we have a shower and dress for a dinner. Then cars bring us to the restaurant ‘Gebrande Winning’, Zeppenweg 7 (map 1, punt 4).

Hereby the discription of the way:

To Sint-Truiden:
- take the highway E40 till Tienen, exit 23
- next round point , first to the right
- follow ring of Tienen till next round point and take N3 to Sint-Truiden
- on the round point of Sint-Truiden follow the direction of Station N3e
- behind the bridge over the railway take left to the parking place

from parking place station to Grote Markt Sint-Truiden:
- follow the Stationsstraat
- on the next junction go straight into Tiensestraat
- the 4th streat to the left is the Grote Markt
- standing in front of the stadhuis the tourism bureau is at the left side

from the parking place station to the Sporthal Tuinwijk:
- follow the Prins Albertlaan till square Ridders de Menten
- take Diestersteenweg and first left Viaductstraat
- first right Hoveniersstraat
- continue straight Rummenweg
- on round point 3th right (left) Zonnebloemlaan
- straight to Sportlaan

from Sporthal to Restaurant:
- to the left Grevensmolenweg
- 3th streat to the right; Spoorwegstraat
- first right; Prins Albertlaan
- second left; stationsstraat
- next junction straight; Tiensestraat
- left to the Grote Markt right; Plankstraat
- first right; Houtmarkt
- first left; Nieuwpoort
- first right; Tichelrijstraat
- second left; Zeppereweg nr7

See all of you tomorrow! Hice trip!

Organization committee


KULeuven
Rega Institute
Lab. Medicinale chemie
Minderbroedersstraat 10
3000 Leuven, Belgium

Popularity: 1% [?]

जर्मनी के बेयर्न प्रदेश में एर्डिन्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गुजरते हुये लिया गया एक निम्न गुणवत्ता का चल-चित्र।

ये प्रविष्टि राज भाटिया जी की टिप्पणी के बाद अद्यतन की गयी है।

Bayern, Germany

Popularity: 1% [?]

२००४: दिल्ली, भारत (Delhi, India)

July 20-27 371

July 20-27 379

२००५: ग्रीनोबल,लियों फ़्रान्स (Grenoble & Leon, France)

TGV

२००६: लेवेन ल नव, बेल्जियम (Leuven la Neuve, Brussels & Bruggs, Belgium)

Rome to Charleroi 078

261206 144 २००७: म्यूनिख, जर्मनी (Munich, Germany)

DSC00039

DSC00093 आभार-

डॉ रमा पति त्रिपाठी

डॉ अरुणेन्द्र पाठक

डॉ शशांक मिश्र

डॉ अमित कुलश्रेष्ठ

श्री राज भाटिया जी एवं श्री रजनीश मंगला जी

Popularity: 2% [?]

September 12-18, 2007

१२ से १८ सितम्बर २००७

Popularity: 1% [?]

 

फिन्निश एयरलाइन्स (Finnair) का McDonnell Douglas MD11 Jet  रोम से शाम ८ बजे के बाद उड़ा (निर्धारित समय से आधे घंटे देरी से)। सूर्यास्त हो रहा था, इस समय जहाज के दाहिने इन्जन पर पड़ती सूर्य की किरणें बहुत अच्छी लग रही थीं, ये चित्र  My Images  पर हैं

Flight1

थोड़ी देर मे हॉस्टेस ने खाना लगा दिया, सैन्ड विच तो ठीक था पर बाकी का जो, कुछ मिली जुली सब्जियों जैसा लग रहा था, उसमे क्या था, मैने पूछा तो बताया गया कि वो शाकाहारी खाना नही है, और वे इस फ़्लाइट मे यही डिनर सर्व करते हैं। मुझे २ सैन्डविच और दे दिये गये।

Hostess

जब जहाज उतरने वाला था तो मुझे अपने सहयात्री की याद आयी और मैने सहायता के लिये उसको अपने गंतव्य का पता दिखाया और वहाँ तक पहुँचने से सम्बन्धित जानकारी पूछी। उन्होने बाकायदा मानचित्र (नक्शा) बनाकर समझा दिया, फ़िर और बातो से पता चला कि ये यहीं रहकर पढा़ई कर रहे हैं, इनके पिता जी आजकल रोम मे और माँ इंग्लैन्ड मे हैं, आने वाले सत्र से नैनोटेक्नालॉजी  के क्षेत्र मे अध्ययन के लिये Cambridge University मे मौका मिला है।

Helsinky 2168 Km

Rome to Helsinki 2168 Kilometers

हमारी बातें आगे बैठे एक सज्जन के कानों मे भी पड़ रही थीं, तो कुछ देर बाद उन्होने पूछ ही लिया आपका अन्ग्रेजी उच्चारण (Pronunciation/Accent)  भारतीय प्रकार का है, तो हमने कहा, क्या हम आपको भारतीय लगते नहीं, ये सुनकर हम सब हंस पड़े।

Helsinki AirPort Exit

00:35  पर हम हेलसिंकी के वन्ता एयर पोर्ट पर उतरे, यहाँ इन दिनों का सामान्य तापमान १५ डिग्री सेल्सियस होता है, मै समझता था कि इस ताप पर जैकेट जरूरी नही होगा, लेकिन बाहर निकले तो भी, सर्दी बर्दाश्त करने लायक ही थी।

Helsinki Vantaa AirPort

हेलसिंकी शहर पहुँचने के लिये आखिरी बस १:०५ पर थी, हमारे सहयात्री का सामान निकलने मे कुछ वक्त लगा और हम उसके साथ एयर पोर्ट के बाहर बने बस स्टाप पर आ गये, ३:२० यूरो का एक तरफ़ का टिकट था बस का, हमने Ticket Dispensing Machine  से ११ यूरो का एक दिन का टिकट लिया जो, हेलसिंकी और उसके आस पास के क्षेत्रों मे यात्रा करने के लिये वैध था।

Helsinki AirPort Bus StopFinnair Bus, Outside Helsinki (Vantaa, Finland) Airport

रोम से हेलसिंकी – Rome to Helsinki – I

Popularity: 1% [?]

Powered By Indic IME