Image via Wikipedia
वैसे तो शास्त्री जी अक्सर बिना पूरी जानकारी के या जानकारी छुपाते हुए अपने चिट्ठे पर तरह तरह की लेख शृँखलायें लिखते रहते हैं, तो ये भी कोई नयी बात नही है। हाँ, उनके शुधी पाठकों को जरूर इस बात से क्षोभ हो सकता है, उनको तो खैर नही ही होना चाहिये, क्योंकि शास्त्री जे सी फिलिप, नाम ही काफ़ी है।
अभी हाल ही मे उन्होने Google Adsense के बारे मे लिखा है कि
जैसे ही कई नये नवेले चिट्ठाकारों ने देखा कि महज “क्लिक” करने पर डालर की धारायें उनके पते पर बहने लगी हैं तो कई हिन्दी चिट्ठाकारों ने जम कर एक दूसरे के चिट्ठों पर क्लिक करना शुरू कर दिया, अत: एक न एक दिन गूगल की ओर से यह प्रतिबंध लगना ही था.
और
हिन्दी चिट्ठाकारों में से गिने चुने कुछ लोगों के लोभ के कारण गूगल ने फिलहाल हिन्दी चिट्ठों पर विज्ञापन की छुट्टी कर रखी है. यदि किसी चिट्ठे पर विज्ञापन दिख रहे हों तो धन के लिये उस पर आप में क्लिक न करें. गूगल की नजरें बहुत तेज हैं.
उनकी इस पोस्ट पर अच्छी टिप्पणियाँ हैं।
हजारों डॉलर हर महीने बनाना बिल्कुल भी कठिन नहीं है, अभी मैं इस विषय पर बहुत कुछ लिखने वाला हूँ…
इन पन्डित जी का जन्म थोड़े दिन पहले ही हुआ है, अपने चिट्ठे पर उन्होने गेरुआ-लाल रंग से लिख डाला है कि-
यह ब्लॉग इन्टरनेट एक्स्प्लोरर में सही दिखता है. फायरफॉक्स बेकार है.
Related articles
- 4 Tips to Improve your AdSense revenue
- How to Start Sharply the Google Adsense Earnings
- Maximum Ad Sense Satisfied Relevancy!
Popularity: 31% [?]
![Reblog this post [with Zemanta]](http://img.zemanta.com/reblog_e.png?x-id=8663d4d8-622d-4dc9-b739-2b1710e82fab)

Comments
Leave a comment Trackback