आज रात अटलांटिस के धरती पर पहुँचने से लगभग १० मिनट पहले शुरू होता है पहला विडियो और १० मिनट से कुछ अधिक अवधि का है।
इस विडियो को एक MMS Stream Recorder की सहायता से रेकॉर्ड करके यू ट्यूब पर अपलोड किया।
अट्लांटिस ग्रीनविच मानक समय के अनुसार २२ जून २००७ को शाम के ८ बजकर ४९ पर पृथ्वी पर उतरा। उसके बाद का लगभग बीस मिनट तक का दृश्य पहले विडियो मे है।
दूसरे विडियो मे उतरने के २० मिनट के बाद का दृश्य है। तत्पश्चात जब अन्तरिक्ष यात्रियों को यान से बाहर निकाला जा रहा था तो live stream के स्थान पर रेकार्डिन्ग दिखायी जाती रही।
एम एम एस स्ट्रीम की लिन्क के लिये नीरज दीवान को धन्यवाद एवं आभार।
इससे सम्बन्धित तस्वीरें यहाँ पर देखी जा सकती हैं।